{"_id":"c7ad40567fa4ab709c795981752afc2e","slug":"lake-city-glitzy-gala-celebrating-baisakhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोवर नगरी में धूमधाम से मना बैसाखी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोवर नगरी में धूमधाम से मना बैसाखी पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 15 Apr 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सहयोग से मंगलवार को गुरुद्वारा में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। दोपहर बाद विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारे को भी विशेष रूप से सजाया गया था।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे अखंड साहिब पाठ का समापन किया गया। दिल्ली से पहुंचे प्रो. हरदेव सिंह ने शबद कीर्तन कर और प्रवचन दिए। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मंजीत सिंह और बाजपुर से आए सतनाम सिंह ने गुरु की वाणी का बखान किया। अनुष्ठानों को सफल बनाने में सभा के अध्यक्ष जोगेंदर सिंह आनंद, उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, अमरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, संतवीर सिंह, गगनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, जसपाल सिंह, रवींद्र सिंह आदि जुटे रहे।
विज्ञापन