फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lack of rain halted life, landslides at various places, walls were broken, many roads closed

बारिश की झड़ी से ठहर गया जनजीवन, जगह-जगह भूस्खलन, दीवारें टूटीं, कई मार्ग बंद हो गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lack of rain halted life, landslides at various places, walls were broken, many roads closed
भीमताल/भवाली/ज्योलीकोट/गरमपानी/पहाड़पानी (नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर बरसी है। भीमताल रोड स्थित नगारी गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार टूटकर मलबा एक घर घुस गया, जिससे वहां सो रहे भांजी और मामा घायल हो गए। सूचना पर घायलों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर सीएचसी भेजा, जहां से महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगारीगांव निवासी प्रीति भल्ला पत्नी स्व. अमरजीत सिंह भल्ला के घर के ऊपर बन रहे मकान की सुरक्षा दीवार गिर गई और मलबा प्रीति भल्ला के घर में घुस गया। आवाज सुनकर प्रीती भल्ला और उनके मामा जसकरन सिंह ने बाथरूम में जाकर जान बचाई, लेकिन बाथरूम में भी मलबा घुस गया। समाजसेवी संजय जोशी ने बताया कि सुबह दोनों के घर में फंसे होने की सूचना मिली। इस पर स्थानीय लोगों ने खिड़की तोड़कर दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। बताया कि प्रीति भल्ला को मलबे में दबने से ज्यादा चोट लगी है, जबकि उनके मामा जसकरन सिंह को मामूली चोट लगी। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रीति भल्ला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि मरीज के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। बचाव करने में राकेश भट्ट, सौर्य जोशी, नवल, अजित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंची में मलबा आने से एक घंटे तक बंद रहा हाईवे
भवाली। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में बृहस्पतिवार को जगह-जगह मलबा आ गया। कैंची और पाड़ली में सुबह और दोपहर में मार्ग बंद होने से वाहनों की कतारें लग र्गइं। सूचना पर राजस्व निरीक्षक भुवन चंद्र भंडारी, पवन ध्यानी और ललित मोहन गोस्वामी व एसडीआरएफ की टीम ने मशीन की मदद से मार्ग खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।
वहीं बारिश के चलते शिप्रा नदी मई के महीने में उफान पर आ गई। खैरना निवासी पूरन सिंह गौणी ने बताया कि मई में शिप्रा नदी में इतना पानी पहली बार देखा है। साथ ही बारिश से सूरी फार्म मझेड़ा में आनंद गिरी गोस्वामी का मकान गिर गया।
वीरभट्टी पुल में मलबा आने से मार्ग 9 घंटे से बंद
ज्योलीकोट। ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राजमार्ग में वीरभट्टी वैली ब्रिज के पास बृहस्पतिवार सुबह सात बजे पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा आकर वैली ब्रिज के मुहाने पर जमा हो गया। इससे मार्ग में दोनों ओर यातायात ठप हो गया। हालांकि कोरोना काल के कारण मार्ग में वाहनों की आवाजाही बेहद कम है लेकिन पर्वतीय इलाकों को जाने वाले वाहनों को वाया भीमताल और नैनीताल से आवागमन करना पड़ा। एनएच ने मलबा हटाने के लिए एक जेसीबी को लगाया है लेकिन लगातार हो रही बारिश से और मलबा गिरने की आशंका से मलबा काफी धीमी गति से हटाया जा रहा है। इसके चलते 9 घंटे बाद भी मार्ग नहीं खुल सका।
सुरक्षा दीवार गिरी, मलबा घरों में घुसा
नैनीताल। तल्लीताल स्थित डीएम आवास के पास सुरक्षा दीवार गिर गई, जिसका मलबा कनिस्टन कंपाउंड निवासी पुष्पा भट्ट के निर्माणाधीन भवन में घुस गया। दूसरी ओर मेविला कंपाउंड में सुबह नौ बजे शांति देवी के घर भी मलबा आ गया। इससे पेयजल लाइन व बाथरूम की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बृहस्पतिवार की देर शाम करीब सात बजे जीबी पंत चिकित्सालय परिसर के आवासीय भवन में बोल्डर आ गया। इसी दौरान घर में मौजूद धनुली देवी का बेटा सुमित बाल बाल बच गया। सुमित ने बताया कि बोल्डर से रसोई और बाथरूम को नुकसान पहुंचा है। रैमजे चिकित्सालय परिसर में स्थित आवासीय भवन में बोल्डर और पेड़ गिर गया है। स्थानीय निवासी दीवान सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके घर के पीछे की ओर रहने वाली धनुली देवी के मकान पर पहाड़ी से बोल्डर और पेड़ गिर गया जिससे भवन को नुकसान हुआ है।
सुयालबाड़ी के पास मलबा आने से यातायात बाधित
गरमपानी (नैनीताल) भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर स्थित सुयालखेत सुयालबाड़ी के पास बृहस्पतिवार को निर्माणधीन सुयालखेत-छियोड़ी मोटर मार्ग का मलबा आ गया। इससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

इसके बाद वाहन चालक वाया क्वारब-नथुवाखान होते हुए भवाली की ओर रवाना हुए। सूचना पर कोश्याकुटौली की तहसीलदार बरखा जलाल ने मौके पर जेसीबी को भेजा और कीचड़ में फंसी कार को निकालकर सड़क पर आए मलबे को साफ किया, जिसके बाद 5:30 बजे मार्ग पर यातायात शुरू हो पाया। मार्ग खुलने के बाद वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं भवाली के कालू सिद्ध मंदिर के पास भारी मात्रा में मलबा आने से एक कार फंस गई। जिसे दूसरे वाहन से रस्सी से बांधकर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed