फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lack of PPE kit and N95 mask at base hospital

बेस अस्पताल में पीपीई किट और एन95 मास्क की कमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lack of PPE kit and N95 mask at base hospital
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में पीपीई किट और एन 95 मास्क पर्याप्त मात्रा में नहीं हैं। मरीजों को खाना देने वाले कर्मी बिना किट के ही काम कर रहे हैं। बता दें कि 20 और 21 मार्च को महराष्ट्र निवासी एक व्यक्ति दिल्ली गया था। बुधवार को खांसी-जुकाम होने पर उसे पुलिस ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों के अनुसार अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध को खाना देने में लगे अस्पताल कर्मियों के पास किट नहीं है। हालांकि सीएमएस डॉ. हरीश लाल का कहना है अस्पताल कर्मचारी को मास्क और दस्ताने दिए गए हैं। जबकि नोडल अधिकारी डॉ. डीएस पंचपाल का कहना है कि अस्पताल कर्मी दूर से ही खाना दे रहे हैं। बता दें कि बेस अस्पताल के स्टॉक में महज 46 पीपीई किट और 65 एन 95 मास्क हैं। ढाई सौ पीपीई किट और चार सौ एन 95 मास्क का ऑर्डर दिया गया है। दूसरी ओर एसटीएच में बृहस्पतिवार को सौ पीपीई किट आई हैं। जबकि एक हजार एन 95 मास्क का ऑर्डर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed