{"_id":"667f4e261492f1c03a0192ec","slug":"lack-of-health-facilities-womens-temper-rises-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-103691-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्वास्थ्य सुविधाओं का टोटा, महिलाओं का चढ़ गया पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्वास्थ्य सुविधाओं का टोटा, महिलाओं का चढ़ गया पारा
Sat, 29 Jun 2024 05:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के मालधन में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदर्शन करती महिलाएं।
रामनगर (नैनीताल)। महिला एकता मंच ने विधायक सांसद और जन प्रतिनिधियों पर मालधन क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। मालधन स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर महिलाओं ने स्वास्थ्य केंद्र के बाहर काले झंडे एवं काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया।
महिला एकता मंच की संयोजक ललिता रावत ने कहा कि सरकार ने जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया है लेकिन पूरा नहीं किया। कहा कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर 42 से भी अधिक शिकायतें दर्ज की गईं लेकिन नाममात्र की सुविधाएं मिलीं। अभी भी अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी, प्रसव, ऑपरेशन, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड आदि की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
प्रदर्शन में ममता आर्य, सरस्वती जोशी, गंगा शाह, सूरज सिंह, विद्यावती, मुनीष कुमार, आसिफ अली, विनीता, भगवती देवी, गीता आर्य, कौशल्या चुनियाल, पिंकी, आनंदी देवी, ममता, सोनी, तुलसी, अल्का आदि रहीं।