फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   labours protest at kotwali thana

बिहार और यूपी के मजदूरों ने कोतवाली थाने के सामने किया प्रदर्शन, घर भेजने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
labours protest at kotwali thana
हल्द्वानी की अलग-अलग जगहों में फंसे मजदूरों का सब्र रविवार को टूट गया। बड़ी संख्या में मजदूर कोतवाली के बाहर जुट गए और घर जाने के लिए पास की मांग करने लगे। कोतवाली से पास जारी करने का नियम नहीं होने की वजह से इन्हें समझाने में पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। मौके पर पहुँचे कोतवाल ने बड़ी मुश्किल से मजदूरों को समझाकर शांत किया। हल्द्वानी में बड़ी संख्या में बाहरी मजदूर लॉकडाउन की वजह से पिछले डेढ़ महीने से अटके हुए हैं। बिहार, यूपी और अन्य राज्यों के लोग भी इसमें शामिल हैं। कहीं सुनवाई नहीं होने पर सुबह आठ बजे यह लोग कोतवाली पहुँच गए। बताया जा रहा है कि पहले यह लोग तहसील गए थे लेकिन उन लोगों ने सही राय देने की बजाय कोतवाली भेज दिया। जमावड़ा लगने पर कोतवाल संजय कुमार मौके पर पहुँचे और मजदूरों से कहा कि अपनी आसपास की चौकी-थाने में नाम दर्ज करवा दें, जैसे ही बिहार और यूपी सरकार अनुमति देगी, सभी को जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed