फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Laboratory officers appointed based on the Commissioner's notification and the core principles of good governance.

Nainital News: कमिश्नरी की कार्यप्रणाली और सुशासन के मूल मंत्र से रूबरू हुए प्रशिक्षु अधिकारी

Fri, 31 Jul 2026 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 31 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Laboratory officers appointed based on the Commissioner's notification and the core principles of good governance.
राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के चयनित प्रशिक्षुओं को सम्मानित करते कुमाऊं आयुक्त। स्रोत : स - फोटो : स्रोत : फाइल फोटो
नैनीताल। डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी में आयोजित 16वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को एक विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के माध्यम से चयनित 58 प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन


कुमाऊं आयुक्त ने कमिश्नरी की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक ढांचे और उसके प्रमुख दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजस्व प्रशासन, कानून-व्यवस्था की निगरानी, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में कमिश्नरी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सत्र के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने सुशासन (गुड गवर्नेंस), प्रशासनिक सुधार, जनसेवा और प्रशासनिक चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। आयुक्त दीपक रावत ने सभी प्रश्नों का व्यावहारिक उत्तर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed