फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Labor suppressed under construction in Gaula, death

गौला में ढांग के नीचे दबा मजदूर, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Labor suppressed under construction in Gaula, death
हल्द्वानी इंद्रानगर गेट में गौला नदी में बनी ढांग के नीचे काम करते मजदूर । अमर उजाला
हल्द्वानी। इंदिरा नगर गेट से करीब दो किमी दूर गौला नदी में उप खनिज की खुदाई कर रहा मजदूर बुधवार सुबह ढांग के नीचे दब गया। साथी मजदूरों ने करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद मजदूर को बाहर निकाला और बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रामपुर जिले के मेहंदीपुर मिलक निवासी मकसूद (18) अपने पिता जमील अहमद के साथ गौला नदी इंदिरानगर गेट के पास उप खनिज की खुदाई कर रहा था। बुधवार सुबह करीब सात बजे मकसूद बेल्चा और अन्य सामान लेने के लिए ढाई मीटर नीचे उतरा। इस समय अचानक उप खनिज का टीला (ढांग) भरभरा कर गिर गया, जिसके नीचे मकसूद दब गया।
विज्ञापन

साथी मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उपखनिज को हटाकर मकसूद को बाहर निकाला। उस समय उसकी सांस चल रही थी। साथ के लोग उसे बेस अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मकसूद करीब ढाई मीटर नीचे गहराई में सामान निकालने के लिए गया था। इसी समय ढांग गिरने से हादसा हुआ। उसे निकालने में करीब 40 मजदूरों को मशक्कत करनी पड़ी। मकसूद परिवार के साथ इंदिरानगर नूरी मस्जिद के पास किराए पर तीन माह से रह रहा था। मकसूद छह भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed