फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   KVM defeated Universal School

Nainital News: केवीएम ने यूनिवर्सल स्कूल को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
KVM defeated Universal School
15एचएलडी05पी- सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल लामाचौड़ में फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करती जिलापंचाय
हल्द्वानी। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ में सेवन ए साइड अंतर विद्यालयी बालक-बालिका फुटबाल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेलों के साथ पढ़ाई कर अच्छे अंक लाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


सिंथिया स्कूल हल्द्वानी और सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल लामाचौड़ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पहले दिन नॉकआउट आधार पर नौ मैच खेले गए। पहले मैच में केवीएम ने यूनिवर्सल स्कूल को 1-0 से, आर्यमान विक्रम बिड़ला ने निमोनिक को 5-0 से, बीएलएम ने नैनी वैली को 7-0 से, जेडीएम ने शेमफोर्ड को 3-0 से, सेंट थेरेसा ने जस गोविंद को 3-2, एवरग्रीन ने आनंदा अकादमी को 2-0, डॉन बोस्को ने वेदांतम को 6-0 से और ऑरम ने जिम कार्बेट को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 के अंतर से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवींद्र कुमार रौतेला ने कहा कि बचपन से ही बच्चों के अंदर खेल कौशल के विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इससे पूर्व सिंथिया स्कूल के छात्रों ने गणेश वंदना और म्यूजिक बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। संचालन अर्चना साह, बीबी जोशी और दीपक जोशी ने कमेंट्री की। आनंद देव, गोपाल नेगी, सागर रावत, रजत चौहान, लवलेश मेर, मयंक पंत मैच रेफरी रहे। इस दौरान निदेशक सुरेश पाल रौतेला, ओम पाल रौतेला, रश्मि रौतेला, कात्यायन रौतेला, पीएस अधिकारी, तूलिका रस्तोगी, सुरेश चंद्र मिश्रा, महेश जोशी, श्यामल दास, ऋचा कर्नाटक आदि मौजूद रहे। खेल प्रशिक्षक एसएस कपकोटी, दीपक जोशी, लीला रावत, शिवानी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed