फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kuvivi becomes the first university in the state to implement the ERP system

कुविवि ईआरपी सिस्टम को प्रभावी करने वाला राज्य का पहला विवि बना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kuvivi becomes the first university in the state to implement the ERP system
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ईआरपी सिस्टम को प्रभावी करने वाला राज्य का पहला विवि बन गया है। विवि प्रशासन ने यह दावा करते हुए कहा है कि विवि शीघ्र ही पेपरलेस होने जा रहा है। वह विद्यार्थियों से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर चुका है।
विज्ञापन

विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा का कहना है कि कुमाऊं विवि पूर्ण डिजिटलाइजेशन की दिशा में बढ़ रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बीते दो वर्षों में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि ईआरपी सिस्टम के माध्यम से सभी संबद्ध संस्थानों व महाविद्यालयों के लॉगिन अकाउंट बनाए गए हैं। इससे नवीन संबद्धता अथवा संबद्धता विस्तारण, प्रवेश प्रक्रिया एवं परीक्षा आदि के कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव ने कहा कि ईआरपी सिस्टम के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को भी लॉगिन अकाउंट दिए गए हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थी पंजीकरण, परीक्षा आवेदन फॉर्म, ई-प्रवेश पत्र, परीक्षा परिणाम, परीक्षा शुल्क आदि की जानकारी घर बैठे ले रहे हैं।
घर बैठे डाउनलोड हो रहे परीक्षाफल
नैनीताल। कुमाऊं विवि के विद्यार्थी घर बैठे अपना परीक्षाफल डाउनलोड कर रहे हैं। पूर्व में छात्रों को परीक्षाफल के लिए महाविद्यालय व संस्थानों के चक्कर काटने होते थे।

ईआरपी सेल से ये हो रहे कार्य
नवीन संबद्धता व संबद्धता विस्तारण के लिए आवेदन।
प्रवेश पंजीकरण एवं प्रवेश वरीयता सूची।
शुल्क जमा एवं वापसी।
शैक्षिक उपाधि पत्र की प्राप्ति।
वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन।
शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर भर्ती पोर्टल।
सूचना का अधिकार संबंधी आवेदन।
कोट
- कुलपति प्रो. एनके जोशी के कार्यभार संभालने के बाद से विवि डिजिटलाइजेशन की दिशा में प्रयासरत है। ईआरपी सॉफ्टवेयर सिस्टम को विकसित किया गया जिसका लाभ सभी संबद्ध संस्थानों और विद्यार्थियों को प्राप्त हो रहा है- दिनेश चंद्रा, कुलसचिव, कुविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed