फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumvini reduced the rates of mining leases

कुमंविनि ने घटाई खनन पट्टों की दरें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kumvini reduced the rates of mining leases
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने कुमाऊं में अलग-अलग स्थानों पर नदियों में खनन पट्टों की दरें घटा दी हैं। निगम के अधिकारियों का दावा है कि इससे निगम को लाभ होगा और खनन पट्टे लेने के लिए कारोबारी आगे आएंगे।
विज्ञापन

निगम महाप्रबंधक एपी वाजपेयी ने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम खनन नीति-2016 के तहत राजस्व क्षेत्रों में उप खनिज लॉटों में उप खनिज (बालू, बजरी, बोल्डर) का चुगान कराता है। रीवर ड्रेजिंग के कारण बाजार में उप खनिज का विक्रय मूल्य कम होने के कारण निगम की ओर से संचालित खनिज लॉटों से पर्याप्त उप खनिज की निकासी नहीं हो पा रही है। निगम के लॉट संचालनकर्ता न तो खनन में रुचि ले रहे हैं और न ही पूरी तरह निकासी कर रहे हैं। ऐसे मेें निगम के लॉटो से उप खनिज की मांग कम हो रही है और निगम को राजस्व की हानि हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निगम शासन स्तर पर हुई वार्ता के बाद निविदा दरों को कम किया गया है। बताया कि नैनीताल जिले के भौर्सा, वर्धों, ऊधमसिंह नगर जिले के मड़ैयागुजारी, पिथौरागढ़ के भंडारी गांव और चंपावत के दियूरी स्थित नदियों के खनन क्षेत्र में निविदा दरें कम की गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे निगम और निविदा दाता दोनों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed