फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaun University withheld the results of hundred students

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने सौ छात्रों का परीक्षाफल रोका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kumaun University withheld the results of hundred students
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों के करीब सौ विद्यार्थियों का परीक्षा रोका है। विवि के अनुसार इन विद्यार्थियों का विवि को परीक्षा आवेदन फार्म और परीक्षा आवेदन शुल्क प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि इन दिनों सेमेस्टर के परीक्षाफल जारी कर रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि विवि ने ऐसे छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल रोका है जिनका विवि को परीक्षा आवेदन फार्म और परीक्षा आवेदन शुल्क नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि शनिवार को एमए योग तृतीय सेमेस्टर, एमजेएमसी तृतीय सेमेस्टर, एमबीए इंटीग्रेटेड तृतीय व पंचम सेमेस्टर, एमबीए टूरिज्म प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के साथ ही बीसीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल जारी किया है। कहा विद्यार्थी कुमाऊं विवि की वेबसाइट www.kuntl.net के माध्यम से देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को जारी परीक्षाफल में से भी कई छात्रों का परीक्षाफल रोका गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed