फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaun University's 17th convocation will be held on May 27

27 मई को होगा कुमाऊं विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kumaun University's 17th convocation will be held on May 27
नैनीताल। कोरोना संक्रमण के चलते कई बार स्थगित हो चुका कुमाऊं विवि का 17वां दीक्षांत समारोह अब 27 मई को होगा। कुलाधिपति और राज्यपाल की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को कुमाऊं विवि ने दीक्षांत समारोह की तिथि घोषित कर दी है। तारीख तय होने के बाद विवि प्रशासन समारोह की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन के दीक्षांत समारोह को समय समय पर कोरोना संक्रमण के चलते तीन बार आयोजन टालना पड़ा था। शुक्रवार देर शाम कुलाधिपति व राज्यपाल गुरमीत सिंह लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) ने 27 मई को दीक्षांत समारोह आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी। कुमाऊं विवि के कुलसचिव प्रो. दिनेश चंद्रा ने बताया कि विवि से संबद्ध सभी परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों से उनके मेधावी विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है। बताया कि दीक्षांत समारोह में करीब 25 हजार छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जानी है और मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया जाना है। प्रो. चंद्रा ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तारीख तो तय हो चुकी है लेकिन अभी तक आयोजन के अतिथियों के नाम फाइनल नहीं हुए हैं। कहा कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के नाम जल्द ही तय कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed