{"_id":"681bd34bf79544b1ce0f76e4","slug":"kumaun-university-recruitment-started-for-the-posts-of-associate-professor-and-professor-haldwani-news-c-238-1-shld1023-114435-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि : एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि : एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती शुरू
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पद पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही विज्ञप्ति कुमाऊं विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार पहले चरण में एसोसिएट प्रोफेसर के 20 और प्रोफेसर के 15 पदों पर भर्ती होगी। अंतिम बार 2013 में विवि में स्थायी नियुक्तियां हुई थीं।
कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की भर्ती के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। प्रशासन पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न कराएगा। दूसरे चरण में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तीसरे चरण में प्रशासनिक व तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। कुमाऊं विश्वविद्यालय में वर्ष 2013 में अंतिम बार स्थायी नियुक्तियां की गई थीं। कुलसचिव ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय और अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के बीच पदों के विभाजन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही अंतिम बैठक कर कुमाऊं विवि में इच्छा हाजिर करने वाले अल्मोड़ा विवि के प्राध्यापकों को यहां बुला लिया जाएगा। संवाद