फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaun University receives National Excellence Award 2025

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय को 2025 का राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार

Thu, 18 Dec 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 18 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kumaun University receives National Excellence Award 2025
राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार को प्राप्त करते कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत। स
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय को वेटरंस इंडिया की ओर से वर्ष 2025 का राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष 13 संस्थानों में स्थान दिया गया है। विद्यार्थियाें में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक सेवा, युवा सशक्तीकरण और मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी और प्रेरणादायी पहल करने के लिए यह पुरस्कार विवि को मिला है।
विज्ञापन


16 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. डीएस रावत ने पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल की ओर से यह पुरस्कार दिया गया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। रावत ने कहा कि विगत दो वर्षों में विश्वविद्यालय ने एनसीसी एवं एनएसएस गतिविधियों को सशक्त करने, ग्रामीण क्षेत्रों को अपनाने, सामाजिक उत्थान में सक्रिय सहभागिता, छात्रों के लिए प्रेरक व्याख्यान और रक्षा कर्मियों के सम्मान के लिए विशेष कार्यक्रमों जैसी अनेक सार्थक पहल की है। विवि की इस उपलब्धि पर कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रावल, डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. संजय पंत, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. रीतेश साह, प्रो. एचसीएस बिष्ट, डॉ. उमंग आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed