फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon University will soon get a new campus

कुमाऊं विवि को जल्द मिलेगा एक नया परिसर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Kumaon University will soon get a new campus
नैनीताल। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वह एक माह के भीतर विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े पदों को भरने की कार्यवाही करें। कहा कि विश्वविद्यालय को जल्द ही नए परिसर का तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन

डॉ. रावत बुधवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में परिसर निदेशकों, विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों के साथ कार्मिक, परीक्षा, संबद्धता और प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी संस्थानों के प्रबंधकों एवं निदेशकों से भी वार्ता की। कहा कि नए पाठ्यक्रमों के पदों के सृजन का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। समय पर परीक्षाएं संपन्न कराने के साथ ही एक माह के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित होना चाहिए। साथ ही नेशनल एकेडमिक डिपोजिट्री में छात्रों की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्रों की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो। दीक्षांत समारोह प्रतिवर्ष हो और उसमें बचत का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाईं
उच्च शिक्षा मंत्री ने ए-प्लस ग्रेड प्राप्त करने और राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क में अग्रिम स्थान प्राप्त करने के लिए कुलपति प्रो. एनके जोशी के नवाचारों एवं प्रयासों पर संतुष्टि जताई। इससे पहले कुलपति प्रो. एनके जोशी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक उत्कृष्टता, नए उपक्रम एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ए-प्लस ग्रेड प्राप्त करने पर फोकस
कुलपति प्रो. जोशी ने बताया कि विश्वविद्यालय में इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर को स्थापित कर विद्यार्थियों को स्टार्ट अप प्रोजेक्ट बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी और संबंधित पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। विवि की कार्यप्रणाली को पूर्णत: कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। कुलपति ने बताया कि नैक के मूल्यांकन में ए-प्लस ग्रेड प्राप्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य किया जा रहा है। उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष प्रो. बीएस बिष्ट ने विवि की प्रगति के लिए प्राध्यापकों एवं अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में निदेशक डीएसबी परिसर प्रो. एलएम जोशी, निदेशक जेसी बोस तकनीकी परिसर प्रो.पीसी कविदयाल, परीक्षा नियंत्रक प्रो.एचसीएस बिष्ट, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. राजीव उपाध्याय, निदेशक शोध एवं प्रसार प्रो. ललित तिवारी, डीन एजुकेशन प्रो. विजया रानी ढौंडियाल, डीन साइंस प्रो. एससी सती, डीन विजुअल आर्ट प्रो. एमएस मावड़ी, डीन टेक्नोलॉजी अर्चना नेगी साह, वित्त नियंत्रक एलआर आर्य, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, निजी सचिव कुलपति विधान चौधरी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed