फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon University will send home degrees from January 1

एक जनवरी से कुमाऊं विवि घर भेजेगा उपाधियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kumaon University will send home degrees from January 1
नैनीताल। कुमाऊं विवि एक जनवरी से उपाधि प्राप्त करने के लिए नियमों में बदलाव कर रहा है। विवि ने फैसला लिया है कि वह नए वर्ष से सभी अभ्यर्थियों की उपाधियाें को घर पहुंचाएगा। विवि भवन से किसी भी विद्यार्थी को डिग्री नहीं दी जाएगी। विशेष परिस्थितियों में ही आधार कार्ड दिखाकर विवि भवन से डिग्री प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कुलपति प्रो. एनके जोशी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद छात्रों की सहूलियत को देखते हुए ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की गई। इस पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी घर बैठे दस्तावेजों की जानकारी देकर उपाधि प्राप्त कर सकता है। पोर्टल का शुभारंभ करने के बाद हजारों विद्यार्थी इसका लाभ ले चुके हैं। वहीं कई विद्यार्थी ऐसे है जो वर्तमान में भी उपाधि के लिए विवि के प्रशासनिक भवन पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए विवि ने यह फैसला लिया है कि वह सभी आवेदकों की उपाधियां घर भिजवाएगा। साथ ही अगर किसी छात्र को जल्द डिग्री चाहिए, तो वह विवि से संपर्क कर उपाधि ले सकता है। इसके लिए उसे अपना आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। शर्त यह रहेगी कि आवेदक स्वयं अपनी उपाधि लेगा, अन्य किसी को किसी की उपाधि नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थी ऑनलाइन करें आवेदन : प्रो. बिष्ट
नैनीताल। परीक्षा नियंत्रक प्रो. हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्र घर बैठे की ऑनलाइन उपाधि के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को कुविवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर जाकर अपने दस्तावेजों की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद विद्यार्थी अपना यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट करेंगे। ऑनलाइन शुल्क जमा होने के साथ दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद छात्रों के पते पर उपाधियां भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अन्य छात्र को नहीं दी जाएगी उपाधि
नैनीताल। अमूमन यह देखा गया है कि विवि में एक छात्र कई विद्यार्थियों की उपाधि लेने पहुंच जाता है, जिससे छात्रों की उपाधियां खोने का डर रहता है। इसे देखते हुए विवि ने विद्यार्थियों को घर पर उपाधियां उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

कोट
- विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए एक जनवरी से सभी के घर ही उपाधियां भेजी जाएंगी। अगर किसी विद्यार्थी को जल्द उपाधि की जरूरत है तो विशेष परिस्थितियों में ही उसे विवि से डिग्री उपलब्ध होगी। साथ ही अन्य किसी भी छात्र को दूूसरे छात्र की उपाधि नहीं दी जाएगी, आधारकार्ड दिखाने के बाद ही डिग्री जारी होगी। - प्रो. एचसीएस बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक, कुमाऊं विवि नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed