फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon University will make employees proficient in operating computers

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय कर्मचारियों को कंप्यूटर चलाने में बनाएगा दक्ष

Sun, 10 Mar 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 10 Mar 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kumaon University will make employees proficient in operating computers
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय अपने कर्मचारियों को कंप्यूटर का ज्ञान देगा। विवि प्रशासन की ओर से इस संबंध में कवायद शुरू कर दी गई है। दरअसल आधुनिक समय में कंप्यूटर के बिना दफ्तर में काम संभव नहीं है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए भी कंप्यूटर में दक्षता अनिवार्य हो गई है। ऐसे में विवि ने निर्णय लिया कि वह अपने कर्मचारियों को कंप्यूटर की शिक्षा देगा। विवि के डीएसबी परिसर में करीब 120 कर्मचारी है। इनमें अधिकतर को कंप्यूटर की जानकारी है। कुछ कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें कंप्यूटर का कम ज्ञान है। इन कर्मचारियों को कंप्यूटर के विभिन्न प्रोग्राम की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन



अध्यक्ष डीएसबी परिसर कर्मचारी संघ, गणेश बिष्ट ने बताया कि कुमाऊं विवि के कुलपति के प्रयासों से एक अच्छी पहल की गई है। कर्मचारियों को कंप्यूटर का ज्ञान मिलेगा तो उन्हें कार्य करने में आसानी होगी। इस पहल के लिए संघ कुमाऊं विवि और कुलपति का आभार जताता है।
विज्ञापन




कुलपति, प्रो. दीवान सिंह रावत ने बताया कि जल्द ही कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क शिविर लगाकर कंप्यूटर विशेषज्ञों के माध्यम से कंप्यूटर ज्ञान की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed