फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon University students will get a platform for leadership, creativity and dialogue

Nainital News: कुमाऊं विवि के छात्रों को मिलेगा नेतृत्व, रचनात्मकता और संवाद का मंच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kumaon University students will get a platform for leadership, creativity and dialogue
नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में छात्र गतिविधियों को नई दिशा देने और युवाओं के सर्वांगीण विकास को साकार रूप देने के लिए बहुआयामी छात्र क्लब संक्रांति की स्थापना की गई है। क्लब छात्रों को न केवल अकादमिक उत्कृष्टता बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व कौशल, टीम भावना और विश्वविद्यालयी उत्तरदायित्व का अनुभव प्रदान करेगा।क्लब अध्यक्ष डॉ. रीतेश साह ने बताया कि यह छात्र क्लब संक्रांति परिसर के युवाओं को रचनात्मक ऊर्जा, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देगा। यह मंच न केवल विचारों को स्वर देगा, बल्कि एक सशक्त, जीवंत और उत्तरदायी शैक्षणिक-सांस्कृतिक वातावरण का भी निर्माण करेगा। संक्रांति की सदस्यता प्रक्रिया सभी डीएसबी परिसर के नियमित छात्रों के लिए खुलेगी। इच्छुक छात्र नामांकन फॉर्म भरकर क्लब में सम्मिलित हो सकते हैं। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत को संरक्षक और डीएसबी परिसर के निदेशक को सह-संरक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

वे होंगी क्लब की गतिविधियांक्लब की गतिविधियों में शैक्षणिक व्याख्यान, विशेषज्ञ सत्र, कार्यशालाएं, कॅरिअर परामर्श, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, उत्सव आदि शामिल हैं। बाकायदा विमर्श नाम से मासिक समाचार-पत्र का प्रकाशन कर द्विभाषीय न्यूज लेटर डिजिटल और सीमित प्रिंट संस्करणों में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed