{"_id":"69cc1a7c233135d96d0fb6c9","slug":"kumaon-university-preparations-for-the-examinations-of-the-session-2026-27-are-in-full-swing-nainital-news-c-238-1-shld1023-124275-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि : सत्र 2026-27 की परीक्षाओं की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि : सत्र 2026-27 की परीक्षाओं की तैयारियां तेज
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का मुख्य लक्ष्य परीक्षा प्रक्रिया में सुचिता और गोपनीयता बनाए रखना है। इसी क्रम में बुनियादी व्यवस्थाओं के लिए ई-निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
इस प्रक्रिया के तहत विश्वविद्यालय ने मुख्य रूप से दो बड़े कार्यों के लिए निविदाएं मांगी हैं। पहला, लाखों छात्र-छात्राओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाली उत्तर-पुस्तिकाओं का मुद्रण और समय पर उनकी सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना है। दूसरा महत्वपूर्ण कार्य परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन का है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि ई-टेंडरिंग के माध्यम से व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता आएगी।