फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon University increased seats in professional courses

कुमाऊं विवि ने व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाईं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kumaon University increased seats in professional courses
नैनीताल। इस साल से शुरू किए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की ओर से काफी संख्या में आवेदन करने से उत्साहित विवि प्रशासन ने विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने के साथ ही बीए, बीएससी आदि यूजी कक्षाएं ऑनलाइन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एनके जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट, डीआईसी निदेशक प्रो. संजय पंत, परिसर निदेशक डीएसबी प्रो. एलएम जोशी, भीमताल परिसर निदेशक प्रो. पीसी कविदयाल, कुलसचिव खेमराज भट्ट, पीएस विधान चौधरी सहित सभी व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के समन्वयक शामिल थे। कुलपति प्रो. जोशी ने समन्वयकों से विचार विमर्श के बाद इन पाठ्यक्रमों में सीट बढ़ाने का निर्णय लिया। यह भी निर्णय लिया कि यूजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया सहित शुल्क जमा करना आदि ऑनलाइन ही किया जाए और 15 सितंबर से ऑनलाइन ही कक्षाएं शुरू कर दी जाएं।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि इस साल शुरू किए गए बीएससी एग्रीकल्चर में 151 आवेदन आए हैं, जिनमें 99 के 70 प्रतिशत से अधिक अंक हैं।
इसी तरह एमएससी एग्रोनोमी, एमएससी हॉर्टिकल्चर सहित बीए, बीएससी में भी काफी संख्या में अच्छी मेरिट वाले विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इस वर्ष से शुरू हो रहे बीएफए में 40 सीटें रखे जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए एक और मौका, इतनी बढ़ीं सीटें
नैनीताल। विभिन्न पाठ्यक्रमों में आए आवेदनों के आधार पर बीएससी फॉरेस्ट्री में सीटों की संख्या 40 से बढ़ाकर 60, बीबीए में 50 से 60, स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन में 40 से 60, बी लिब में 40 से 60, एम लिब में 20 से 40, पत्रकारिता में 30 से 40, एमएससी बायो टेक्नोलॉजी में 10 से 20, एमएससी माइक्रो बायोलॉजी में 40 से बढ़ाकर 60 करने का निर्णय लिया गया। इन सभी में प्रवेश के लिए पोर्टल अभी कुछ दिन खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed