फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon hospitals were deployed 73 staff nurses

कुमाऊं के अस्पतालों में 73 स्टाफ नर्सों की हुई तैनाती

Sun, 29 Jan 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Sun, 29 Jan 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kumaon hospitals were deployed 73 staff nurses
doctor shimla

लंबे समय से स्टाफ नर्सों की कमी से जूझ रहे अस्पतालों के लिए राहत भरी खबर है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से बैकलॉग के तहत कुमाऊं मंडल के अस्पतालों में 73 स्टाफ नर्सों की तैनाती कर दी है। नवनियुक्त स्टाफ नर्सेज को 10 फरवरी तक कार्यभार ग्रहण करना जरुरी है।

विज्ञापन


बता दें कि वर्तमान में मंडल के विभिन्न अस्पतालों में 156 स्टाफ नर्सेज के पद रिक्त हैं। इसके तहत नैनीताल में 75, अल्मोड़ा में 22, पिथौरागढ़ में 23, ऊधमसिंहनगर में 12, चंपावत में 15 जबकि बागेश्वर में 9 पद शामिल हैं। इस बीच हाईकोर्ट के निर्देश के बाद निदेशालय स्तर से कुमाऊं में 73 स्टाफ नर्सों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन


इनमें नैनीताल जिले में 20, ऊधमसिंहनगर जिले में 8, अल्मोड़ा में 18, बागेश्वर में 5, चंपावत व पिथौरागढ़ जिलों में 11-11 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति कर दी गई है। महानिदेशक की ओर से इन सभी नर्सेज को 10 फरवरी तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय दफ्तर में भी स्टाफ नर्सेज की नियुक्ति के आदेश पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed