{"_id":"683624446d1b2bed500799e1","slug":"kumaon-cricket-academy-won-the-match-by-212-runs-haldwani-news-c-337-1-hld1039-122217-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कुमाऊं क्रिकेट एकेडमी ने 212 रन से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कुमाऊं क्रिकेट एकेडमी ने 212 रन से मैच जीता
हल्द्वानी। अंडर-16 बालक जिला क्रिकेट लीग के दूसरे दिन एचसीसी व कुमाऊं क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने मैच जीते। प्रतियोगिता में बुधवार को तीन मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित लीग में मंगलवार को पहला मैच कमलुवागांजा स्थित मैदान में एसआरएस क्रिकेट एकेडमी व एचसीसी के बीच खेला गया। एसआरएस की टीम पहले खेलते हुए 21 ओवर में 45 रन पर ढेर हो गई। एचसीसी के गेंदबाज अंकुश शर्मा ने छह विकेट झटके। जवाब में एचसीसी ने 13 ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच गौलापार के मैदान में कुमाऊं क्रिकेट एकेडमी व हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। कुमाऊं एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 263 रन बनाए। इसमें यश ने 95 रन की शानदार पारी खेली। हिमालयन के गेंदबाज संदीप पंडित ने तीन और भावेश ऐरी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालयन एकेडमी की टीम 21 ओवर में 51 रन ही बना सकी और 212 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।