फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon Commissioner Deepak Rawat was surrounded by patients during inspection in the hospital in rudrapur

Deepak Rawat: जब कुमाऊं कमिश्नर को मरीजों ने घेरा, आरोप लगाया कि जानबूझकर किया जा रहा ऐसा व्यवहार; छलका दर्द

Fri, 12 Jan 2024 01:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Jan 2024 01:03 PM IST
सार

रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इस दौरान मरीजों ने उन्हें अपनी-अपनी समस्या बताई।

विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat was surrounded by patients during inspection in the hospital in rudrapur
Deepak Rawat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में कुमाऊं आयुक्त ने मरीज राशिदा खातून से बातचीत कर उनका हाल जाना। सीटी स्कैन के लिए आई राशिदा खातून ने बताया कि पैसा ना होने के कारण कई दिनों से इलाज के लिए भटक रही हैं। उनकी बात सुनते ही कुमाऊं आयुक्त खुद पर्चा लेकर सीटी स्कैन रूम में महिला का पंजीकरण कराने गए। उन्होंने आर्थिक रूप से असमर्थ मरीजों की मानवीय तौर पर मदद करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


दवा काउंटर पर जाते ही मरीजों ने कुमाऊं आयुक्त को घेर लिया और दवा बाहर से खरीदने की शिकायत की। मरीजों ने कहा कि उन्हें कैल्शियम और आयरन जैसी आम दवाएं भी बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। मरीजों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर मरीजों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कमिश्नर के सामने छलका मरीजों का दर्द
मैं पेट की समस्या से पीड़िता हूं। उपचार के लिए यहां एडमिट किया गया है। कुमाऊं आयुक्त ने समय से इलाज का आश्वासन देते हुए जल्द सीटी स्कैन करने के निर्देश दिए। -स्वाति दोहारे, महेशपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन


सर ने मुझसे अस्पताल आने का कारण पूछा और जब उन्हें पता चला कि मैं नौकरी के लिए फिटनेस के लिए जांच कराने आया हूं तो उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी। -शिवम, झा कालोनी

दौरा पड़ने के कारण न्यूरोसर्जन से इलाज कराने आया था। उन्होंने जो दवाएं लिखीं, वह यहां उपलब्ध नहीं हैं। सर ने कल तक दवाई मिलने का आश्वासन दिया है। - गणेश मेहरा, फुलसुड़ी


ये पढ़ें- 
IAS Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने कर दी अधिकारियों की बोलती बंद, बोले- अगले एक घंटे में साफ हो शौचालय

गुरुनानक सेवा समूह की शिकायत पर आंचल स्टोर पर किया जुर्माना
रुद्रपुर में गुरुनानक सेवा समूह की शिकायत पर कुमाऊं आयुक्त ने जिला अस्पताल परिसर के भीतर आंचल स्टोर का निरीक्षण किया। समूह की महिलाओं ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की ओर से कैंटीन के संचालन के लिए भवन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। आंचल स्टाेर पर केवल दुग्ध उत्पादों की बिक्री की अनुमति है। बावजूद इसके आंचल स्टाेर की ओर से अन्य खाद्य उत्पाद भी बेचे जा रहे हैं। निरीक्षण में दुकान में समोसे और अन्य कंपनियों की खाद्य सामग्री मिली। इस पर उन्होंने एसडीएम मनीष बिष्ट को नगर निगम की ओर से एक हजार रुपये जुर्माना लगाने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed