{"_id":"68113bf22056e7d9f70d29ee","slug":"kumaon-academy-became-district-cricket-league-champion-haldwani-news-c-337-1-hld1039-121439-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कुमाऊं एकेडमी बनी जिला क्रिकेट लीग चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कुमाऊं एकेडमी बनी जिला क्रिकेट लीग चैंपियन
विज्ञापन
अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग की विजेता टीम।
हल्द्वानी। डीके स्पोर्ट्स को पराजित कर कुमाऊं क्रिकेट एकेडमी ने अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग का खिताब जीत लिया। लीग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गेंदबाज पीयूष जोशी को चुना गया।
जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित लीग का फाइनल मुकाबला मंगलवार को कमलुवागांजा स्थित जीएनजी मैदान में खेला गया। डीके स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 257 रन बनाए। गुरुसिमरन सिंह ने 77 व रक्षित डालाकोटी ने 75 रन की पारी खेली। कुमाऊं एकेडमी के पीयूष जोशी ने पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकेडमी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 43 ओवर में सात विकेट से मैच जीत लिया। गर्वित बिष्ट ने सर्वाधिक 123 रन का योगदान दिया। पीयूष जोशी ने 74 रन बनाए। डीके स्पोर्ट्स के रक्षित डालाकोटी व श्लोक पंत ने एक-एक विकेट लिया। लीग का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज दक्ष पांडे तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पीयूष घोषित किए गए। अंपायरिंग हिमांशु चतुर्वेदी, विनय जोशी व स्कोरिंग नीरज पनेरू ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट व बंटी गोस्वामी ने विजेता उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सीएयू के पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, जिला एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, रंजन बर्गली, किशन अनेरिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगमोहन बगडवाल, नरेंद्र अधिकारी, आनंद बिष्ट आदि मौजूद रहे।