फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kovid vaccine may reach Rudrapur and Almora on 14 or 15

14 या 15 को रुद्रपुर और अल्मोड़ा पहुंच सकती है कोविड वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Kovid vaccine may reach Rudrapur and Almora on 14 or 15
बेस अस्पताल में कोरोना जांच के लिए लोगों के सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कोविड टीकाकरण को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में है और अब बस वैक्सीन के आने का इंतजार है। वैक्सीन 14 या 15 जनवरी को रुद्रपुर और अल्मोड़ा पहुंच सकती है।
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन संगीनों के साये में आएगी और टीकाकरण पूरा होने के बाद बची हुई वैक्सीन पुलिस की सुरक्षा में ही वापस जाएगी। कुमाऊं में पहले चरण में लगभग 35 हजार स्वास्थ्य कर्मियों (सरकारी एवं निजी) कोविड वैक्सीन लगनी है। पहली डोज 0.5 एमएल की दी जाएगी और 28 दिन बाद दूसरी डोज लगेगी। वैक्सीन की एक वॉयल में दस लोगों को टीका लगेगा। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि टीकाकरण को लेकर पोर्टल और कोविन एप का प्रशिक्षण लगातार दिया जा रहा है। साथ ही वैक्सीन 14 या 15 को रुद्रपुर और अल्मोड़ा के क्षेत्रीय टीका केंद्र (रीजनल वैक्सीन सेंटर) पर पहुंच सकती है। रुद्रपुर से वैक्सीन नैनीताल जिले को मिलेगी जबकि अल्मोड़ा से पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिले को वैक्सीन भेजी जाएगी। लगभग 35 हजार स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रथम चरण में पांच हजार वैक्सीन वॉयल आ सकते हैं। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि दो कंपनी की वैक्सीन आने की बात चल रही है। कौन सी वैक्सीन आती है इसका इंतजार करना होगा। साथ ही जिस कंपनी की वैक्सीन आएगी उसके मानकों के अनुसार ही डोज लगेगी। वैक्सीन मंगाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

आज होगा पूर्वाभ्यास
हल्द्वानी। कोविड वैक्सीन को लेकर शुक्रवार को पूर्वाभ्यास होगा। जिले के दस स्थानों पर पूर्वाभ्यास होगा। इसके लिए जिले में दस केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पांच सदस्यीय टीम रहेगी। दस केंद्रों पर 10 टीमें लगाई गई है। पूर्वाभ्यास सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक होगा। प्रत्येक केंद्र पर 25 स्वास्थ्य कर्मियों को एसएमएस भेजकर बुलाया गया है। दस केंद्रों पर 250 स्वास्थ्य कर्मी आएंगे। पोर्टल और कोविन एप का प्रयोग करके सभी को एसएमएस भेजे गए हैं। डीएम सविन बंसल ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोविड 19 वैक्सीन का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) होगा। सीएमओ, एसडीएम और आईआरटी को निर्देश दिए हैं कि पूर्वाभ्यसा के लिए सभी व्यवस्थाएं कर लें ताकि पूर्वाभ्यास त्रुटि रहित हो सके। प्रथम चरण में जिले में 9809 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि जिले में 54 टीकाकरण केंद्र तैयार किए गए हैं। एक सेंटर पर पांच स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक चिकित्साधिकारी और एक सुपरवाइजर भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed