फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kovid: Death toll doubles in four months

कोविड : चार महीने में मौत का आंकड़ा दोगुना हो गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kovid: Death toll doubles in four months
कोविड : चार महीने में मौत का आंकड़ा दोगुना हो गया
विज्ञापन

- एसटीएच में फरवरी से 19 मई के बीच हुईं 558 मरीजों की मौत
- सबसे अधिक 399 मौत नैनीताल जिले में हुईं, 40 से 60 आयु वर्ग के लोगों की सबसे अधिक कोविड से जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी। कोविड 19 की दूसरी लहर पहली लहर से भारी पड़ी है। 40 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों की मौत भी अधिक हुई है। फरवरी 2021 से 19 मई 2021 के बीच मौत का आंकड़ा भी अधिक है।
एसटीएच के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक 399 मौतें नैनीताल जिले में हुई। 50 से 59 और 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड ने चपेट में लिया और उनकी मृत्यु भी अधिक हुई। 40 से 49 आयु वर्ग के लोगों की मौत का आंकड़ा भी अधिक है। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मार्च 2020 से जनवरी 2021 तक कुल 345 मौत कोविड से हुई थीं। फरवरी 2021 से 19 मई 2021 के बीच यह आंकड़ा काफी बढ़ गया।
विज्ञापन

कोविड से मौतें
जिला मार्च 2020 से जनवरी 2021 तक मौत फरवरी 2021 से 19 मई तक मौत कुल
नैनीताल 162 399 561
यूएस नगर 94 68 162
अल्मोड़ा 32 26 58
पिथौरागढ़ 24 19 43
बागेश्वर 16 09 25
चंपावत 09 17 26
गढ़वाल 03 01 04
नोट = फरवरी 2021 से 19 मई 2021 तक 24 अन्य की भी कोविड से मौत हुई। मार्च 20202 से 19 मई 2021 तक कुल 903 की मौत हुई।
आयु वर्ग कुल मौत मार्च 2020 से जनवरी 2021 तक मौत फरवरी 2021 से 19 मई 2021 तक मौत
0 से 09 04 03 01
10 से 19 05 04 01
20 से 29 39 13 26
30 से 39 62 22 40
40 से 49 130 47 83
50 से 59 248 75 173
60 और अधिक 415 181 234
नोट : आयु वर्ग में कुल मौत का आंकड़ा मार्च 2020 से 19 मई 2021 तक का है।
===========================
15 दिन के भीतर एसटीएच में 275 की मौत
- 774 को किया गया भर्ती और 430 डिस्चार्ज हुए
हल्द्वानी। कोविड 19 की दूसरी लहर के आंकड़े डराने वाले हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में चार मई से 19 मई 2021 के बीच यानी 15 दिन के भीतर 275 कोविड मरीजों की मौत हुई जबकि 430 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएच में कोविड मरीजों को लेकर सबसे अधिक दबाव था। एसटीएच में प्रतिदिन औसतन 52 मरीज भर्ती हो रहे थे। इनमें औसतन 28 स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे थे और 18 की प्रतिदिन मौत हो रही थी। 15 दिनों के भीतर एसटीएच में 774 कोविड मरीज भर्ती हुए। 430 मरीज डिस्चार्ज हुए और 275 की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed