फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kovid 19 patient information on Arogya Setu app

आरोग्य सेतु एप पर कोविड 19 मरीज की सूचना से हड़कम्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kovid 19 patient information on Arogya Setu app
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। आरोग्य सेतु एप पर मोतीनगर, मोटाहल्दू क्षेत्र में कोविड 19 के एक मरीज होने की जानकारी से लोग सकते में हैं। स्थानीय लोगों ने मोबाइल की मदद से लोकेशन पता करनी चाही तो उसकी लोकेशन बार-बार बदलने की बात सामने आई।
विज्ञापन

बुधवार को भुवन बिष्ट ने मोतीनगर स्थित अपने घर से सुबह नौ बजे मोबाइल से आरोग्य सेतु पर खुद का परीक्षण किया। उन्हें एप के जरिए एक किमी की रेंज में कोविड 19 पॉजिटिव उपयोगकर्ता की जानकारी मिली। थोड़ी देर में यह लोकेशन बदलने लगी। इसके बाद वह अपने साथियों विक्की पाठक, विजय जोशी के साथ मोतीनगर स्थित क्वारंटीन सेंटर पहुंचे लेकिन वहां से यह दूरी 500 मीटर दिखाई देने लगी। शाम चार बजे मोटाहल्दू से लोकेशन दो किमी दिखा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना अन्य लोगों को मिली तो वे भी एप की मदद से लोकेशन देखने लगे।
विज्ञापन

हल्द्वानी से 9 से 10 किमी की रेंज
हल्द्वानी। हल्द्वानी से 9 से 10 किमी की रेंज में कोविड 19 का मरीज आरोग्य सेतु एप पर है लेकिन यहां से पांच किमी की रेंज में एप में इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी में 66 हजार से ज्यादा यूजर
हल्द्वानी। रोडवेज स्टेशन में मोबाइल का इस्तेमाल कर आरोग्य सेतु एप से जानकारी मिली कि हल्द्वानी के 10 किमी के इलाके में एप के 66,877 यूजर हैं। इनमें से 1391 लोगों के स्व परीक्षण करने और इनमें से 65 लोगों के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है। इस रेंज में हल्द्वानी के साथ ही इससे सटे आसपास के इलाके भी आते हैं। यहां से पांच किमी के दायरे में एप में 53806 यूजर दिखाई दे रहे हैं।
क्षेत्र में एक बार फिर से स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। लोगों को यदि कोई संदिग्ध दिखता है तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें।
-डॉ. रश्मि पंत, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed