{"_id":"57055eb44f1c1b6a6fc81208","slug":"kosi-mother-of-four-children-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी नदी में चार बच्चों के मां के साथ बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी नदी में चार बच्चों के मां के साथ बलात्कार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कोसी नदी के कालूसैय्यद के पास रहने वाली एक महिला ने चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के शोर मचाने पर दरिंदों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। देर शाम को महिला की तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
बुधवार शाम को कोतवाली पहुंची महिला ने तहरीर में कहा कि वह ग्राम रेवड़ीकला थाना मिलक तहसील साहाबाद (रामपुर) की रहने वाली है। यहां वह कोसी नदी में मजदूरी का काम करती है। महिला का कहना है कि मंगलवार शाम करीब सात बजे वह नदी किनारे शौच के लिए गई थी।
आरोप है कि तभी उसके पड़ोसी चार युवकों ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और जबरन अश्लील हरकतें करने लगे। शोर मचाने पर उन्होंने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। एसआई लता बिष्ट ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवकों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो