फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kosi embankment in making performance

कोसी में तटबंध बनाने को प्रदर्शन

Tue, 28 Apr 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Tue, 28 Apr 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पंपापुरी-भरतपुरी में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कराने और तटबंध बनाने की मांग को लेकर लोगोें ने तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने एसडीएम के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजकर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए धनराशि जारी करने की मांग की। उन्होंने जल्द कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की धमकी दी।


सोमवार को लोक कल्याण समिति के बैनर तले तहसील मुख्यालय पहुंचे लोगों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यशपाल रावत के संचालन में हुई सभा में गुस्साए लोगों ने कहा पंपापुरी और भरतपुरी मोहल्लों में बरसात में कोसी में बाढ़ से भारी नुकसान होता है। यहां करीब तीन हजार पक्के मकान, डिग्री कॉलेज, पेयजल फिल्टर प्लांट सहित अरबों की सरकारी और निजी संपत्तियां हैं। इसके लिए पूर्व सीएम एनडी तिवारी ने 24 अगस्त 2005 को तटबंध और बाईपास बनाने की घोषणा की थी। जिसका पीडब्लूडी का करीब 40 करोड़ का प्रस्ताव शासन में लंबित है। जबकि तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा ने भी जनता की मांग पर पीरूमदारा में कोसी पर तटबंध की घोषणा की थी। 
विज्ञापन




करीब 4 करोड़ 12 लाख का प्रस्ताव बजट के कारण लंबित है। गुस्साए लोगों ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 10 मई को जल सत्याग्रह और इसके बाद अनशन करने का ऐलान किया है। इस मौके पर गणेश रावत, शंकर दत्त बौड़ाई, रामसिंह रावत, रूपसिंह, खींमसिंह पवार, नंदन सिंह नेगी, ललित घुघत्याल, शिवसिंह गुसाई, छात्रसंघ सचिव मनोज भंडारी, यशपाल रावत, कमला देवी, राकेश नैनवाल, ललित मोहन बिथ्ट, मोहित नेगी, रविंदर रावत, मुकुंद डंगवाल, राहुल रावत, संजय मेहता, रतनसिंह भाकुनी, नवीन चंद्र, डीएस नेगी, कुंवर सिंह नेगी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed