फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kosi, Dabka stalled Upknij clearance

कोसी, दाबका में ठप की उपखनिज निकासी

Thu, 19 Feb 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Thu, 19 Feb 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन

कोसी और दाबका से उपखनिज की निकासी करने वाले वाहन स्वामियों ने स्टोन क्रशर स्वामियों पर उचित भुगतान नहीं देने और शोषण का आरोप लगाते हुए बुधवार को उपखनिज निकासी का बहिष्कार किया। बहिष्कार के चलते कोसी और दाबका से निकासी पूरी तरह से ठप रही। इस दौरान वाहन स्वामियों ने प्रशासन के सामने मांगें रखते हुए मौजूदा स्थिति में निकासी करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन


वाहन स्वामियों ने कोसी और दाबका में गौला की तर्ज पर डंपर के लिए 140 और ट्रैक्टर-ट्राली के लिए 90 क्विंटल निकासी की मांग करते हुए स्टोन क्रशर और स्टाकिस्टो के वाहनों का नदियों में प्रवेश रद्द करने की भी मांग की है। देर शाम इस संबंध में एसडीएम एसएस जंगपांगी की मौजूदगी में वन परिसर में तराई पश्चिमी वन प्रभाग कार्यालय में बैठक भी हुई। बैठक में वन निगम के आरएम रविंद्र जुयाल, डीएलएम प्रेम सिंह बोहरा, कोतवाल कैलाश पंवार, एसएसआई मोहन चंद्र पांडे, वन विभाग के एसडीओ बीएल शाही, रेंजर कलम सिंह बिष्ट के अलावा कई वाहन स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में कई मामलों पर सहमति बनी, लेकिन स्टोन क्रशर स्वामियों से उपखनिज की उचित दाम को लेकर मामला फंसा रहा। वाहन स्वामियों ने क्रशर स्वामियों से उपखनिज की दर निर्धारित किए बिना निकासी न करने की घोषणा की। इस दौरान महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, कमल पांडे, कुबेर फर्त्याल, इंदर सिंह लटवाल, ठाकुर सिंह बिष्ट, रामसिंह जलाल, भीम रावत सहित आदि वाहन स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मांगों पर बनी सहमति
रामनगर। एसडीएम एसएस जंगपांगी ने बताया कि खनन कारोबारियों की कठियापुल गेट का कांटा नदी के पास लगाया जाएगा, खड़ंजा गेट में तत्काल कांटा लगाया जाएगा, चोर रास्तों को बंद किया जाएगा, दस टायरा वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाएगा, खराब सड़कों की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी, धूल भरी सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा और जो दो-तीन बार पेंडिंग वाहन में पकड़ा जाएगा, उसका रजिस्ट्रेशन भी निरस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed