फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Komal, Hema and Sunil became student union presidents

Nainital News: कोमल, हेमा और सुनील बने छात्रसंघ अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:04 AM IST
सार

भीमताल, गरमपानी और पतलोट के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कई पदों पर किसी ने नामांकन ही नहीं किया। इससे छात्र राजनीति में रुचि की कमी दिखी।

विज्ञापन
Komal, Hema and Sunil became student union presidents
प्रतीकात्मक।

विस्तार

भीमताल/गरमपानी/पतलोट। पतलोट, रामगढ़ और बेतालघाट के महाविद्यालयों में बृहस्पतिवार को सभी पदों पर नामांकन सही पाए जाने पर छात्रसंघ का गठन निर्विरोध हुआ। रामगढ़ से कोमल आर्या, पतलोट से एबीवीपी की हेमा और बेतालघाट में सुनील कुमार छात्रसंघ अध्यक्ष बन गए।
विज्ञापन


रामगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद निर्दलीय कोमल आर्या, उपाध्यक्ष दिव्या मेर, सचिव रीता आर्या, संयुक्त सचिव गरिमा आर्या और कोषाध्यक्ष पद पर सचिन कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। पतलोट राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एवीबीपी से हेमा, उपाध्यक्ष ममता मेहरा, छात्रा उपाध्यक्ष दीपा बर्गली, सचिव अंकिता महरा, संयुक्त सचिव माया आर्या, कोषाध्यक्ष पान सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डौली और सांस्कृतिक सचिव पद पर मुन्नी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। बेतालघाट के शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अध्यक्ष पर सुनील कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष सुमन, सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष हिमानी बिष्ट और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आरती निर्विरोध निर्वाचित हुईं। छात्र उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संकाय प्रतिनिधि और संयुक्त सचिव पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed