{"_id":"6570d70f4351c995e10af3d2","slug":"kmvn-will-introduce-you-to-kumaoni-cuisine-and-culture-on-thirty-first-nainital-news-c-238-1-ntl1002-1386-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: थर्टी फर्स्ट पर कुमाऊंनी व्यंजन और संस्कृति से रूबरू कराएगा केएमवीएन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: थर्टी फर्स्ट पर कुमाऊंनी व्यंजन और संस्कृति से रूबरू कराएगा केएमवीएन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने भी नए साल के मौके पर कुमाऊं की वादियों में सैर सपाटे के लिए आने वाले सैलानियों के खैर मकदम की तैयारियां शुरू कर दी है। निगम इस बार पर्यटक आवास गृहों में ठहरने वाले सैलानियों को ऑफर देने के साथ कुमाऊंनी व्यंजन भी परोसेगा।
निगम के पर्यटक आवास गृहों में थर्टी फर्स्ट की बुकिंग को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस पर निगम भी आवास गृहों की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुट गया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक पर्यटकों के लिए कुमाऊंनी व्यजंनों में भट के डुबके, चुड़कानी, आलू रायता, गहत की दाल, पालक का कापा, मडुवे की रोटी, बिच्छु का साग, झंगोरे की खीर आदि परोसने के साथ ही उनके मनोरंजन के लिए छोलिया नृत्य का इंतजाम भी किया जाएगा। कलाकार कुमाऊंनी और गढ़वाली संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम पेश करेंगे। कैंप फायर की तैयारियां भी की जा रही हैं। सैलानियों के लिए विशेष पैकेज को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
भीमताल, भवाली, रामगढ़ और मुक्तेश्वर में भी तैयारियां शुरू
नैनीताल। भीमताल, भवाली, रामगढ़ व मुक्तेश्वर आदि में भी पर्यटन कारोबारियों ने थर्टी फस्ट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। होटल कारोबारियों की ओर से अपने-अपने प्रतिष्ठानों को विशेष रूप से सजाने की योजना है। होटल एसोसिएशन भीमताल के अध्यक्ष विनोद गुणवंत व होटल एसोसिएशन भवाली के अध्यक्ष राजेंद्र कपिल का कहना है कि इस बार नए साल के मौके पर पिछले वर्षों से ज्यादा सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम नैनीताल, एपी वाजपेयी ने बताया कि निगम के पर्यटक आवास गृहों के प्रबंधक अपने अपने स्तर पर थर्टी फर्स्ट के कार्यक्रम तय करते हैं। इस बार भी सैलानियों के लिए विशेष ऑफर रखे जाएंगे और उन्हें कुमाऊंनी व्यंजन परोसे जाएंगे। बाहर से आने वाले सैलानियों ने पर्यटक आवास गृहों में पूछताछ के साथ साथ बुकिंग कराना भी शुरू कर दिया है।
प्रबंधक पर्यटक आवास गृह, दिनेश गुरुरानी ने बताया नए साल का पर्यटक सीजन 20 दिसंबर से शुरू हो जाता है और लगभग पांच जनवरी तक चलता है। इस दौरान निगम के पर्यटक आवास गृहों में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। सैलानियों के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उनके लिए विशेष पैकेज तैयार किए जा रहे हैं।