फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kishanpur tiger was captured in stories brook

किशनपुर कानिया नाले में कैमरे में कैद हुआ बाघ

Sun, 25 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर Updated Sun, 25 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रामनगर। तल्ला कानिया, गोरखपुर गांव में आतंक का सबब बने बाघ, तेंदुए को वन विभाग अभी तक खोज नहीं पाया है। इससे ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। हालांकि एक बाघ शनिवार की रात बंधे कटरे को आधा खाते हुए कैमरे में कैद हुआ है। 

अभियान की कमान संभाले एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार की रात किशनपुर कानिया वाले नाले में विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप के साथ कटरा बाधा था। रविवार सुबह कैमरे देेखने पर बाघ की तस्वीर दिखी। इसमें एक बाघ बंधे हुए कटरे को आधा खाते हुए दिखाई दिया है। बिष्ट ने बताया कि अभी तक क्षेत्र में तेंदुए की कोई हलचल नहीं दिखी है। बता दें कि विभाग ने छह गश्ती दलों की नियुक्ति के साथ 22 कैमरे ट्रैप, 10 पिंजरे लगाए हैं। इसके बावजूद आदमखोर विभाग के हत्थे नही चढ़ पा रहा है, जिससे ग्रामीण भयभीत है। ब्यूरो 
विज्ञापन


आदमखोर से सुरक्षा के लिए बैठक आज 
रामनगर। आदमखोर बाघ, तेंदुए के आतंक से मुक्ति की मांग को लेकर ईको सेंसिटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को सुबह 10 बजे कानिया चौराहे पर होगी। समिति में संयोजक ललित उप्रेती ने कहा कि पिछले दिनों में आदमखोर तेंदुआ दो लोगों को निवाला बना चुका है, लेकिन वन विभाग तेंदुए को मारने की जगह गश्त लगाकर खानापूर्ति कर रहा है। समिति के सहसंयोजक महेश जोशी ने क्षेत्र की जनता से बैठक में भागीदारी का आह्वान किया है। बैठक को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में जनसंपर्क भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के आतंक से ग्रामीण भयभीत
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के सूरी गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। इसके चलते लोग काफी दहशत में हैं। तेंदुआ अब तक क्षेत्र में कई मवेशियों को मार चुका है। सूरी फार्म निवासी विशन राम और भुवन राम ने बताया कि शाम होते ही तेंदुआ आबादी की ओर आ जाता है। अब तक वह दो बकरियों को मार चुका है। दूसरी ओर ब्लॉक के सिरसा तोक के ग्रामीणों में भी तेंदुए की दहशत बनी हुई है। स्थानीय निवासी अनूप जीना ने बताया कि ग्रामीण तेंदुए को भगाने के लिए शाम होते ही शोर मचाना शुरू कर देते हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पिंजरा लगवाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed