{"_id":"69a0b682cff0f1ab3405d824","slug":"kishanganj-lalkuan-kishanganj-holi-special-train-will-run-from-5th-haldwani-news-c-418-1-ntl1014-4251-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पांच से चलेगी किशनगंज–लालकुआं–किशनगंज होली स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पांच से चलेगी किशनगंज–लालकुआं–किशनगंज होली स्पेशल ट्रेन
Fri, 27 Feb 2026 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। रेल यात्रियों को होली पर्व पर बड़ी राहत देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने किशनगंज से लालकुआं के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च तक चार फेरों के लिए संचालित की जाएगी। इससे उत्तराखंड, बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय पर टिकट आरक्षित कर अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
ट्रेन संख्या 05741/05742 होली स्पेशल के रूप में लालकुआं से किशनगंज के लिए चलेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे जिनमें एसी और स्लीपर श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे। यह मेल/एक्सप्रेस श्रेणी की ट्रेन होगी और इसका रखरखाव किशनगंज में किया जाएगा। ट्रेन का संचालन इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन से किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05742 लालकुआं से प्रत्येक शुक्रवार को रात 8:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी और सीतापुर होते हुए आगे बढ़ेगी। इसके बाद यह गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन रविवार रात 2 बजे किशनगंज पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 05741 किशनगंज से प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 8:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 4:55 बजे लालकुआं पहुंचेगी।