{"_id":"6563af44cd3eb520b20491a8","slug":"killed-a-young-man-by-stabbing-him-with-a-knife-haldwani-news-c-8-1-hld1023-266787-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चाकू से गोदकर युवक को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चाकू से गोदकर युवक को मार डाला
विज्ञापन
हल्द्वानी कत्था फैक्टरी के पास जानलेवा हमले में घायल अमित कश्यप का हालचाल पूछते एसपी सिटी। अमर
हल्द्वानी। कत्था फैक्टरी के पास खान-पान के ठेले पर बैठे युवक को हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
रामपुर रोड स्थित कत्था फैक्टरी की कॉलोनी निवासी अमित कश्यप (38) अपनी पत्नी राखी, 8 साल के बेटे चिराग, 3 साल की बेटी आरोही, पिता सुमेर और भाई संजय के साथ रहता था। वह पंचायतघर स्थित एक पेंट कंपनी के डिपो में काम करता था। मूल रूप से पीलीभीत निवासी उसके पिता सुमेर कत्था फैक्टरी के बाहर खाने का ठेला लगाते हैं। अमित रविवार शाम पिता सुमेर किसी काम के सिलसिले में मंगलपड़ाव चले गए। उन्होंने अमित को ठेले पर बैठने को कहा। अमित और उसका आठ साल का बेटा ठेले पर था। शाम करीब छह बजे बिजली चली गई। अमित ने अपने बेटे चिराग को घर से चार्जिंग वाला बल्ब लेने भेज दिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावरों ने धारदार हथियार से अमित पर हमला कर दिया। अमित के सिर और चेहरे पर चार जगह गहरे घाव लग गए। जब चिराग घर से ठेले पर पहुंचा तो अमित अचेत पड़ा था। चिराग चिल्लाते हुए घर भागा। पार्षद राजेंद्र नेगी की मदद से अमित को सुशीला तिवारी असताल ले गया। रात करीब दस बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी और सीओ ने किया घटनास्थल का मुआयना
हल्द्वानी। सूचना पर एसपी सिटी हरबंस सिंह सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायल को देखा। इसके बाद वे सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी और टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ की। साथ ही धारदार हथियार की तलाश भी की। पुलिस ने घटनास्थल से खून के सैंपल लिए।
कहीं पुरानी रंजिश तो नहीं
हल्द्वानी। अमित पर हमलावर ने चार वार किए हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावर ने सबसे पहले सिर पर वार किया होगा। उसके बाद धारदार हथियार से तीन जगह वार किया होगा। अगर खाने को लेकर किसी बात पर लड़ाई हुई होती तो वहां पर हंगामा होता और आसपास के लोगों को पता चल जाता। खाने को लेकर लड़ाई हुई भी होती तो हमलावर के पास धारदार हथियार नहीं होता। वह हाथापाई ही करता।
ठेले से घर 200 मीटर दूर, चिराग को बल्ब लाने में लगे होंगे 15 मिनट
हल्द्वानी। बताया जा रहा है कि अमित कश्यप मूल रूप से पीलीभीत निवासी था। उसके पिता कत्था फैक्टरी के पीछे गौशाला में काम करते थे। गौशाला बंद होने के बाद दिवाली के समय उन्होंने कत्था फैक्टरी के पास ठेला लगाना शुरू किया। ठेले की जगह से अमित का घर मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में अमित का बेटा घर से बल्ब लेने गया था। उसे आने-जाने में 15 मिनट लगे होंगे। ऐसे में हमलावर ने 15 मिनट में ही घटना को अंजाम दिया होगा।
कोट ==
पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से बात की जा रही है। युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-हरबंस सिंह, एसपी सिटी।