फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'Khel Mahakumbh' in 43 Nyaya Panchayats; competitions to be held until September 10.

Nainital News: 43 न्याय पंचायतों में खेल महाकुंभ, 10 सितंबर तक होंगे मुकाबले

Thu, 03 Sep 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 03 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
'Khel Mahakumbh' in 43 Nyaya Panchayats; competitions to be held until September 10.
नैनीताल/भीमताल। खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए नैनीताल जिले की 43 न्याय पंचायतों में खेल महाकुंभ, मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं 10 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी और मुर्गा झपट सहित चार खेलों में प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 300, 200 और 150 रुपये, मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ी विधानसभा चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेंगे। विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं 11 से 20 सितंबर तक आयोजित होंगी। इसमें एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी और मुर्गा झपट के अलावा वॉलीबाल और पिठ्ठू की प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 500, 400 और 300 रुपये की पुरस्कार राशि बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे और वे आगे सांसद चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed