{"_id":"66932072fd42b6d9b50c57a4","slug":"khatima-tourists-beaten-up-one-injured-nainital-news-c-238-1-shld1020-106576-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खटीमा के पर्यटकों के साथ मारपीट, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खटीमा के पर्यटकों के साथ मारपीट, एक घायल
Sun, 14 Jul 2024 06:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। खटीमा से घूमने के लिए बीती देर रात नैनीताल पहुंचे पर्यटकों का स्थानीय कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पर्यटक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक फरार हो गए। पुलिस ने घायल पर्यटक का बीडी पांडे अस्पताल में उपचार कराया। पीड़ित युवाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
खटीमा निवासी मनोज ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को वह अपने दोस्त रोहन पाठक के साथ घूमने के लिए नैनीताल आया हुआ था। बीती देर रात लगभग एक बजे वह नैनीताल में रहने वाले दोस्त से मिलने के बाद होटल की ओर जा रहे थे। इस बीच मोहन चौराहे के समीप उनके वाहन को एक युवक ने हाथ देकर रोक लिया और उनके दोस्त के साथ बहस करने लगा। उन्होंने किसी तरह मामला शांत कराने की कोशिश की तभी दस से 15 युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। मारपीट में वह बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद