{"_id":"6abc1e7901d7fc6be70ed56c","slug":"khatima-jaspur-kaladhungi-and-sitarganj-emerged-as-winners-in-the-mp-championship-haldwani-news-c-337-1-ha11015-137330-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सांसद चैंपियनशिप में खटीमा, जसपुर, कालाढूंगी और सितारगंज बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सांसद चैंपियनशिप में खटीमा, जसपुर, कालाढूंगी और सितारगंज बने विजेता
Wed, 30 Sep 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। खेल महाकुंभ के तहत मंगलवार को गौलापार खेल विश्वविद्यालय परिसर में सांसद चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालक वर्ग के खो-खो, वॉलीबाल, रस्साकशी, पिट्टू और गोली (कंचा) खेल स्पर्धाएं हुईं। उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने किया।
रस्साकशी में खटीमा, बाजपुर, सितारगंज और गोली (कंचा) में जसपुर, हल्द्वानी व गदरपुर की टीम प्रथम तीन स्थान पर रहीं। पिट्टू में कालाढूंगी, नैनीताल और गदरपुर की टीमें विजेता बनी। वॉलीबाल में सितारगंज, खटीमा और काशीपुर की टीम ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का संचालन नवीन पांडे ने किया। वहां दायित्वधारी नवीन वर्मा व मोहन पाठक, खेल विवि की उपकुल सचिव रशिका सिद्दीकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत, जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. निर्मला पंत, कोच हरीश नेगी, श्याम मनु भट्ट, महेश बिष्ट सहित सभी विकास खंडों के युवा कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।