फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Khansu's cultural programs boom, audience listeners

खनस्यू सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, झूमे श्रोता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Khansu's cultural programs boom, audience listeners
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी त्रिवेणी संगम खनस्यू में रविवार को उत्तरायणी कौतिक महोत्सव की धूम रही। महोत्सव का शुभारंभ विधायक राम सिंह कैड़ा और ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने किया। इस दौरान कैड़ा दंपती ने भी कुमाऊंनी गीतों पर ठुमके लगाए। महोत्सव में कुमाऊंनी परिधानों में कलश यात्रा निकालने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में म्यूजिकल ग्रुप लोककला केंद्र के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। लोक गायक राकेश खनवाल ने तू पनियारी ठंडो पानी पियाली... और मेधा चंद्रा ने हाय काकड़ी झील मां.. की शानदार प्रस्तुति देने के साथ ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

लोकगायक राकेश पनेरू ने भी शानदार प्रस्तुति दी। विधायक कैड़ा ने मैदान के समतलीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि कुमाऊंनी संस्कृतिको बचाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कुमाऊं की संस्कृति जीवित रहेगी। इस दौरान आयोजक बीडीसी सदस्य रवि गोस्वामी, प्रधान प्रकाश आर्य, प्रकाश थुवाल, रोहित थुवाल, किशोर कुमार, घनश्याम, दीपक मेहता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed