फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Khanna Farms had a power outage for 4:30 hours.

खन्ना फार्म में 4:30 घंटे गुल रही बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Khanna Farms had a power outage for 4:30 hours.
हल्द्वानी। रानीबाग से गौलापार जंगल होते हुए जा रही बिजली लाइन को एएएएसी केबल में बदलने के लिए शनिवार को काम किया गया। इसके लिए यूपीसीएल की ओर से शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया था। एसडीओ यूके भास्कर ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक का शेड्यूल तय था लेकिन गौलापार क्षेत्र में टीपीनगर से बिजली जोड़ दी गई। टीपीनगर बिजलीघर के खन्ना फार्म फीडर से जुड़े सोनकर फार्म, महावीर मिल, दीपा विहार में भी विद्युतीकरण कार्य कराया गया। इसके चलते सुबह 10:30 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। इससे करीब तीन हजार लोग प्रभावित हुए। संवाद
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर के शिविर में 14 शिकायतें मिलीं
हल्द्वानी। यूपीसीएल की ओर से स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए शनिवार को दमुवाढूंगा के आंबेडकर पार्क और पुरानी आईटीआई बरेली रोड में शिविर लगाए गए। इनमें क्रमश: नौ और पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। यूपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार अधिकतर शिकायतें समय पर बिल न मिलने संबंधी थीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed