फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kenya's Esmond wins marathon race

Nainital News: केन्या के एसमंड बने मैराथन दौड़ के विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kenya's Esmond wins marathon race
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में रविवार को हिल मैराथन 2.0 माइल्स फॉर स्माइल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 21 किमी ओपन, 21 किमी वेटरंस, 5 किमी स्कूल छात्र, 5 किमी ग्राफिक एरा छात्रों और 2 किमी रन फॉर फन का आयोजन किया गया। 21 किमी ओपन पुरुष वर्ग में केन्या के एसमंड चेपक्वोनी प्रथम, भारतीय सेना के बिपिन जोशी द्वितीय, फारूक चौधरी तृतीय, महिला वर्ग में अंजली प्रथम, अर्पिता सैनी द्वितीय और उषा थुवाल तृतीय स्थान पर रहे। 21 किमी वेटरंस पुरुष वर्ग में समीर कोल्या, घनश्याम पांडे और नंदन सिंह विजेता रहे। महिला वर्ग में कृष्णा चौहान, दुर्गा पिरसाली, नीमा भंडारी, 5 किमी स्कूल वर्ग में पुष्कर चंद, हर्षित यादव, महेंद्र सिंह, बालिका वर्ग में प्रिया, दीपा, उषा भंडारी, 5 किमी ग्राफिक एरा छात्र वर्ग में लवकेश सिंह, रोहित सिंह, प्रथमेश मेहरा, छात्रा वर्ग में प्रिया मेहरा, अंशिका मेहता, तन्नू चंदोला और रन फॉर फन में मोहन आर्य, मोहित सिंह और बबीता बिष्ट विजेता रहे। प्रतियोगिता में पांच लाख की कुल पुरस्कार राशि वितरित की गई। इससे पहले परिसर निदेशक प्रो. अनिल कुमार नायर, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, बॉबी भाकुनी ने आयोजन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed