{"_id":"58446c184f1c1b8c60a86286","slug":"keep-the-camera-repair-banquet-hall-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैंक्वेट हॉल स्वामी कैमरे रखें दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक्वेट हॉल स्वामी कैमरे रखें दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बैंकटहाल स्वामियों बैठक लेते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसएसपी ने आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बैंक्वेट हाल मालिकों से सीसीटीवी कैमरा दुरुस्त रखने की सलाह दी। इसके अलावा बारात से जाम लगने पर तत्काल बैंक्वेट हाल मालिक पुलिस को सूचना देंगे ताकि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने दो नहरिया रोड स्थित श्यामा गार्डेन में बैंक्वेट हाल मालिकों और उनके कर्मचारियों की बैठक बुलायी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैंक्वेट हाल में चोरी या अन्य वारदातें होने पर उनका पता लगाना मुश्किल होता है। आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बैंक्वेट हाल स्वामियों को कैमरे की दिशा सटीक रखनी होगी।
कर्मचारियों और गार्डों का सत्यापन कराना होगा। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार रात 10 बजे के बाद डीजे का संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। बारात में विवाद होने पर बीट सिपाही या चौकी प्रभारी को तत्काल सूचना देनी होगी। गेट पर नो पार्किंग को बोर्ड लगाना होगा। जाम लगने की स्थिति में बैंक्वेट हाल स्वामी जिम्मेदार माने जाएंगे। बैठक में एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ लोकजीत सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह के अलावा थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।