फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kathgodam will receive the gift of a double-lane bridge in the new year

Uk: नए साल में मिलेगा डबल लेन पुल का तोहफा, पुल की बुनियाद में होने वाले कार्य की टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी

Sun, 28 Dec 2025 11:25 AM IST
गायत्री जोशी चंद्रेश पांडे
चंद्रेश पांडे Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 28 Dec 2025 11:25 AM IST
सार

हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित कलसिया नाले पर बना पुल को डबल लेन करने की तैयारी है। नए साल में पहाड़ को आने जाने वाले यात्रियों व सैलानियों को यह तोहफा मिलेगा। विभागीय स्तर पर पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
Kathgodam will receive the gift of a double-lane bridge in the new year
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित कलसिया नाले पर बना पुल को डबल लेन करने की तैयारी है। नए साल में पहाड़ को आने जाने वाले यात्रियों व सैलानियों को यह तोहफा मिलेगा। विभागीय स्तर पर पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन

नैनीताल रोड पर कलसिया नाले के ऊपर वर्ष 1980 में बना पुल दो साल पहले दैवी आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद यातायात के सुचारु संचालन के लिए लोनिवि ने यहां बैली ब्रिज बनवाया था, तब से कुमाऊं का यातायात इसी बैली ब्रिज से ही संचालित हो रहा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने कलसिया में डबल लेन पुल के लिए टेंडर किया लेकिन दो बार टेंडर करने के बाद विभाग को कोई ठेकेदार नहीं मिला। अब तीसरी बार टेंडर में विभाग को पुल निर्माण के लिए ठेकेदार मिल गया है और विभागीय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में पुल की फाउंडेशन का काम किया जाएगा। तकनीकी बिट खोली जा चुकी है जबकि फाइनेंशियल बिट खोली जानी शेष है।

विज्ञापन

6.60 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

कलसिया नाले में डबल लेन पुल के निर्माण में लगभग 6 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च होने हैं। पहले चरण के लिए विभाग को कुछ धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। वर्तमान में डेढ़ लेन पुल होने के कारण इस रोड पर दिनभर में कई बार जाम की स्थिति बनती है। डबल लेन पुल बनने के बाद यहां जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं की लाइफ लाइन है यह पुल

काठगोदाम में कलसिया पर बने पुल से कुमाऊं के पर्वतीय जिलों के हजारों लोग आवाजाही करते हैं। सार्वजनिक वाहनों के साथ मालवाहक गाड़ियां भी इसी पुल से गुजरती हैं। इस लिहाज से पुल बेहद महत्वपूर्ण है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक औसतन इस पुल से हर दिन 10 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं जो अल्मोड़ा पिथौरागढ़ से लेकर धारचूला तक जाते हैं।

कसलिया नाले पर डबल लेन पुल निर्माण के लिए ठेकेदार मिल चुका है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पहले चरण में पुल की बुनियाद का काम कराया जाना है। दूसरे चरण में पुल निर्माण का कार्य होगा। वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में पुल निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।- प्रमोद सुयाल, सहायक अभियंता, लोनिवि हल्द्वानी



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed