फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kashi resides in the heart of Shiva, Baman Baniya resides in half of Kashi...

Nainital News: शिव के मन माही बसे काशी, आधे काशी में बामन बनिया...

Mon, 03 Mar 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 03 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kashi resides in the heart of Shiva, Baman Baniya resides in half of Kashi...
नैनीताल। संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से नैनीताल की प्रमुख सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से महिला होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। संस्कृति और साहित्य को समर्पित उत्तराखंड की पांच महिला होल्यारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को मॉलरोड स्थित एक निजी होटल आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता प्रिया मेहरा का स्वागत किया गया। इसके बाद गणेश वंदना के बाद शिव के मन माहि बसे काशी..., काहे भिगोया मेरा चीर कन्हैया..., तुझे जाने ना दूंगी..., जल कैसे भरूं यमुना गहरी..., आओ-आओ ऋतुराज खेले होली जैसे कई गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था ने संस्कृति ध्वजवाहक सीमा जोशी, वर्षा आर्य, दीपा जोशी, सुमन पंत और रश्मि को सम्मानित किया। क्लब की ओर से 30 महिला स्वांग को भी सम्मानित किया गया। वहां क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौढियाल, दीपा पांडे, अमिता शाह, आभा शाह, मीनू, हेमा भट्ट, जीवंती भट्ट, कंचन जोशी, रमा भट्ट, पल्लवी आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed