{"_id":"68a777d7181c604ed509c1d3","slug":"kanhas-sixth-day-was-celebrated-with-great-pomp-in-kichha-kitchha-news-c-242-1-shld1013-128908-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: किच्छा में धूमधाम से मनी कान्हा की छठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: किच्छा में धूमधाम से मनी कान्हा की छठी
Fri, 22 Aug 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। नगर के राधा कृष्ण मंदिर में कान्हा जी की छठी का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर में भजन कीर्तन के बाद कड़ी चावल का भंडारा हुआ। छठी पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित अरुणेश मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुदेश कक्कड़ ने पूजा अर्चना के साथ भगवान कृष्ण कि छठी पर्व के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं ने दिनभर राधा कृष्ण के भजन गाए। मंदिर पहुंचे बच्चों ने कृष्ण बनकर माखन चोरी की झांकी बनाई। देर शाम आरती और प्रसाद वितरण के साथ छठी पर्व का समापन किया गया। इस मौके पर राजकुमार तनेजा, सतीश चड्डा, सुभाष तनेजा, श्याम सुंदर मेहंदीरत्ता, सिम्मी मेहंदीरत्ता, सोनम सिडाना, पूजा पपनेजा आदि थीं।
विज्ञापन