{"_id":"68c5df4d8f65a5569b0c82ed","slug":"kaladhungi-nainital-road-remained-closed-for-three-hours-haldwani-news-c-302-1-kdg1001-101813-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग तीन घंटे रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग तीन घंटे रहा बंद
Sun, 14 Sep 2025 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी। कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग पर घटगढ़ के पास दोपहर में विशालकाय पेड़ गिरने के कारण तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने पेड़ काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ।
शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे कालाढूंगी से नौ किलोमीटर ऊपर घटगढ़ के पास मुख्य मार्ग पर मलबे के साथ एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई।
इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर मंगोली चौकी इंचार्ज विजय कुमार सहित कालाढूंगी के पुलिसकर्मी व वनकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी देर की मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर यातायात सुचारु किया गया। करीब तीन घंटे बाद सड़क पर यातायात सुचारु हो सका। तब जाकर काफी देर से फंसे लोग नैनीताल और कालाढूंगी के लिए रवाना हुए। संवाद