{"_id":"6ac7e51bff30b73b2e08be99","slug":"kainchi-haratapa-titoli-road-awaits-no-objection-certificate-nainital-news-c-238-1-ntl1001-131310-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंची-हरतपा-तितोली मार्ग को अनापत्ति का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंची-हरतपा-तितोली मार्ग को अनापत्ति का इंतजार
Fri, 09 Oct 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग की ओर से कैंची-हरतपा-तितोली मार्ग निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। वन विभाग की अनापत्ति के चलते प्रकरण लंबित है। इसके बाद अग्रिम कार्य किया जा सकेगा। कैंची-हरतपा-तितोली का चार किमी का मार्ग बहुप्रतीक्षित है। ग्रामीणों की ओर से लगातार इसकी मांग की जा रही है। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों की ओर से भी विभिन्न मंचों पर इसके लिए आवाज उठाई जा चुकी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के आदेश पर लोक निर्माण विभाग ने करीब चार किलोमीटर मार्ग का 3.48 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। लोनिवि के सहायक अभियंता पीसी उप्रेती ने बताया कि अभी इसमें वन विभाग की अनापत्ति अपेक्षित है। इसके बाद शासन के आदेशों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन