फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   kainchi dham nainital news haldwani news

Nainital News: कैंची धाम के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
kainchi dham nainital news haldwani news
- हल्द्वानी से सप्ताह में तीन दिन कैंची के लिए चलेंगी ज्यादा बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। कैंची धाम में दर्शन के लिए आ रहे भक्तों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए रोडवेज सप्ताह में तीन दिन कैंची धाम के लिए अपनी बसों को बढ़ाएगा। परिवहन विभाग के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है।
आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि कैंची धाम के लिए सप्ताह में तीन दिन बसों की संख्या बढ़ाई जाए। तय किया गया कि हल्द्वानी बस अड्डे से हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की दो से तीन अतिरिक्त बसें शनिवार, रविवार और मंगलवार को केवल कैंची धाम के लिए भेजी जाएंगी। साथ ही केमू से भी कैंची धाम के लिए इन तीन दिन में बसों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। इधर, केमू से जानकारी मिली कि हल्द्वानी से कैंची धाम के लिए बस सेवा पहले ही शुरू कर दी गई है। साथ ही इस रूट पर यात्रियों की संख्या भी ज्यादा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सप्ताहांत में कैंची धाम के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ रही है जिस वजह से नैनीताल और भवाली रूट की अन्य बसों में काफी भीड़ हो रही थी। इससे कैंची धाम के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
- कैंची धाम के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए रोडवेज और केमू से कहा गया है कि सप्ताह में तीन दिन अतिरिक्त बसें चलाएं। -संदीप सैनी, आरटीओ प्रशासन, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article