{"_id":"69083b4e584123f6fa0c05ec","slug":"kainchi-dham-closed-from-6-am-to-12-noon-on-november-4-due-to-the-president-draupadi-murmu-programme-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: क्या चार नवंबर को कैंची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन नहीं होंगे? जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: क्या चार नवंबर को कैंची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन नहीं होंगे? जानें वजह
Mon, 03 Nov 2025 10:52 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:52 AM IST
सार
तीन और चार नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल भ्रमण पर हैं। राष्ट्रपति चार नवंबर को कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। जिसके चलते मंगलवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद रखी गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते सुरक्षा दृष्टि के तहत कैंची धाम मंदिर समिति की ओर से मंगलवार की सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद रखी गई है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- UK News: आज नैनीताल पहुंचेंगी राष्ट्रपति, सुरक्षा में 1500 अधिकारी और कर्मचारी तैनात; चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
विज्ञापन
मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदिर बंद रखा गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा की दृष्टि के तहत श्रद्धालु दोपहर 12 बजे बाद ही मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
