{"_id":"1aeae44d1ce6e0bb514e29b5bc5900fa","slug":"kailash-tour-route-will-take-80-frp-huts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रा मार्ग पर लगेंगे 80 एफआरपी हट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रा मार्ग पर लगेंगे 80 एफआरपी हट्स
कैलाश पाठक/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 24 Apr 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम ने इस बार कैलास यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की तैयारी की है। यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों पर ठंड से बचाने के लिए यात्रा पड़ावों में 80 फाइबर रीन फोर्स्ड पालिमर्स (एफआरपी) हट्स लगाए जा रहे हैं। गाला, सिर्खा, पांगला, नारायण आश्रम में हट्स लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। अन्य पड़ावों पर बर्फ पिघलने के बाद हट्स लगाए जाएंगे। रेकी टीम सभी पड़ावों की लगातार जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
केएमवीएन के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि एफआरपी हट्स की विशेषता यह है कि इनमें बर्फ नहीं टिकती है और हिमालयी क्षेत्रों में हट्स के भीतर कतई ठंड का अहसास नहीं होता। उन्होंने बताया कि यह हट्स काफी कीमती हैं। एक हट की कीमत 22 लाख रुपए आती है। सभी हट्स अहमदाबाद में बनवाए जा रहे हैं। एक हट में छह यात्री ठहर सकते हैं। इसी में अलग से टायलेट की सुविधा भी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 12-12 हट्स सिर्खा और गाला, 10 पांगला, 5 पांगू, 10 छियालेख, 5 गुंजी, 5 लामरी, 10 बूंदी, 11 नारायण आश्रम में लगाए जाएंगे। सभी पड़ावों में व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि कैलास यात्रा मार्ग के पड़ावों के अलावा व्यांस, चौदांस, मुनस्यारी, पिंडारी आदि स्थानों में भी करीब सौ एफआरपी हट्स लगाए जाएंगे।
विज्ञापन